ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

कृषक ने कृषि भूमि से वर्षाजल निकासी के लिए दिया आवेदन

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे जनसामान्य लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।

जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, रोजगार दिलाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 131 आवेदन प्राप्त हुए। बोरसी निवासी कृषक ने सड़क से लगी कृषि भूमि से वर्षाजल निकासी की व्यवस्था के लिए आवेदन दिया।

उन्होंने बताया कि जल निकासी हेतु सड़क पर लगी पाईप की सतह खेत की सतह से 9.5 सेमी. ऊंची है, जबकि सड़क 2.5 फीट ऊंची है जिससे भूमि का वर्षा जल खेत से होकर मेड़ से छलक कर नीचे की ओर नदी में चला जाता है। मेड़ छोटी है और सड़क ऊंची है।

सड़क में लगी पाईप से वर्षाजल का निकासी त्वरित नहीं हो पाता है, जिससे खेत में जल भराव होने से फसलों को नुकसान होता है। चूँकि गांव तीन ओर से शिवनाथ नदी और एक ओर नाला के बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आजाद वार्ड गंज पारा निवासी ने विद्युत खम्भा को दुरूस्त कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि घर से लगा हुआ विद्युत खम्भा क्षतिग्रस्त होकर घर से चिपक गया है, जिससे कभी-कभी पूरे घरे में विद्युत का झटका लगता रहता है।

घर वालों तथा सड़क से आने जाने वाले कभी भी क्षतिग्रस्त खम्भे से विद्युत करेंट के कारण कोई भी अनहोनी दुर्घटना हो सकती है। इस पर कलेक्टर ने विद्यतु विभाग को तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम लोहरसी के ग्रामवासियों ने बताया कि मुख्य मार्ग के किनारे जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुछ अन्य लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर कॉलम हेतु गढ्ढ़ा खोदकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है,

जिससे गांव में अशांति का माहौल है। इस पर कलेक्टर ने वस्तुस्थिति का जायजा लेकर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविंद एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button