ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

16.70 लाख रुपये की नगदी, कार, बाइक और मोबाइल जब्त

भिलाई। अवैध रूप से जुआ खिलाने और खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खुर्शीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6 स्थित एक मकान में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्शीपार क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर पांच व्यक्ति जुआ खेलते और खिलाते पकड़े गए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 92 हजार 615 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश की दो गड्डियां, दो कार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 16 लाख 70 हजार 615 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 तथा धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जानकी रमैया (60 वर्ष), निवासी सड़क नंबर 2, भिलाई
  2. जितेंद्र सिंह (58 वर्ष), निवासी केएलसी काली मंदिर के पीछे, खुर्शीपार
  3. अशोक कुमार सोनी (45 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे
  4. मोहम्मद अनीस (51 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे, पावर हाउस छावनी
  5. रवि कुमार (50 वर्ष), निवासी सेक्टर 11, जोन 1, सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6, खुर्शीपार

पुलिस की अपील

दुर्ग police ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button