ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये महंगा, लगातार बढ़ रहे दाम

नई दिल्ली |  देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

इससे पहले 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जब पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। वहीं 15 मई के बाद से लगातार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसका प्रमुख कारण है।

ईंधन की कीमतों में इस लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन लागत और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे मध्यम वर्ग और आम यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button