ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

चिखली में पुरानी रंजिश के चलते हत्या, अवतार मरकाम को चाकू से गोदा

भिलाई | भिलाई के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के चिखली स्थित इंदर ढाबा में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक हत्या की घटना हुई। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, अवतार मरकाम नामक व्यक्ति का चाकू से गोदकर  हत्या कर दिया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अवतार मरकाम मोहन नगर थाना क्षेत्र का एक शातिर बदमाश था। वह 15 दिन पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से छूटकर आया था। मृतक पर तीन हत्या के मामले, चार से अधिक हत्या के प्रयास, और मारपीट व गुंडागर्दी के कई मामले पहले से दर्ज थे।

बताया जा रहा है कि मृतक किसी अन्य स्थान पर शराब पी रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे फोन कर इंदर ढाबा बुलाया। वहां आने के बाद उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button