ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
Uncategorized

एनएचएम हड़ताल पर बर्खास्तगी की कार्रवाई, आंदोलन और उग्र होने की चेतावनी

रायपुर। नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के 16 हजार एनएचएम कर्मचारी पिछले 18 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। सरकार द्वारा दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर अब बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। बलौदाबाजार जिले में दो कर्मचारियों समेत कुल 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

बलौदाबाजार के सीएमएचओ ने कसडोल ब्लॉक डाटा मैनेजर हेमंत सिन्हा और कौशलेश तिवारी की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई को लेकर एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय सलाहकार हेमंत सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “आंदोलन को दबाने के लिए सरकार बर्खास्तगी का रास्ता अपना रही है। क्या सरकार 16 हजार एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करेगी?”

सिन्हा ने आगे कहा कि बर्खास्तगी से आंदोलन और उग्र होगा। पहले ही अल्टीमेटम के बाद कर्मचारियों ने स्वास्थ्य भवन का घेराव किया था, अब सभी एनएचएम कर्मचारी मंत्री और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। उन्होंने दोहराया कि “हम अपनी मांगों पर अडिग हैं, बर्खास्तगी से डरने वाले नहीं हैं। सरकार से निवेदन है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए नियमितीकरण का वादा निभाए।”

सीएमएचओ की ओर से जारी आदेश पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संघ की मांगों पर राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति ने 13 अगस्त को निर्णय ले लिया था और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय से निर्देश भी जारी हो चुके हैं। बावजूद इसके कर्मचारी हड़ताल पर बने हुए हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button