ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

नशे के खिलाफ संकल्प अभियान के तहत नशा कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दुर्ग  | थाना दुर्ग में दिनांक 22/04/2025 को अपराध क्रं. 172/2025 धारा 21 (क), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत चार आरोपी – विशाल सिंह, अतुल कुमार, विरेंद्र पारधी, हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर 76 ग्राम चिट्टा (हिरोईन) कीमत 5,32,000/- रूपये बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

उक्त प्रकरण के आरोपियों ने चिट्टा (हेरोईन) के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि सविन्द्रर सिंह उर्फ सिंदा निवासी तरनतारन ने विक्रम जीत सिंह एवं लवप्रीत सिंह निवासी अमृतसर से चिटटा, (हेरोईन) खरीदना बताया। जिस पर अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक विशेष टीम गठित कर उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पंजाब रवाना किया गया।

उक्त विशेष गठित टीम के द्वारा पंजाब पहुंचकर तकनीकी साक्ष्य व मुखबिरो की सहायता से आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर पंजाब पुलिस की मदद से आरोपी विक्रम जीत सिंह एवं लवप्रीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है एवं फरार आरोपी सविन्द्रर सिंह का पता तलाश किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में दुर्ग पुलिस से सउनि. गुप्तेश्वर यादव, रामकृष्ण तिवारी, प्र0आर0 प्रदीप सिंह, विजय शुक्ला, अभय नारायण आरक्षक जगजीत सिंह, संदीप सिंह, जावेद खान की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी
01. विक्रम जीत सिंह आ0 अमरजीत सिंह (पंजाब)
02. लवप्रीत सिंह आ0 सरभजीत सिंह (पंजाब)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button