ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह को दुष्कर्म में 12 साल की कैद

सक्ती \ छत्तीसगढ़ के सक्ती रियासत के तथाकथित राजा और भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह को कोर्ट ने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के गंभीर मामले में 12 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। धर्मेंद्र सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

 मामले की प्रमुख बातें:

वर्ष 2022 में धर्मेंद्र सिंह ने राजपरिवार की ही एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था।

वारदात के बाद वह फरार हो गया था।

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया गया।

तीन साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को IPC की धारा 376 के तहत 7 साल और धारा 450 के तहत 5 साल की सजा सुनाई है।

दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी, और 15,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

राजपरिवार से विवादों का नाता

धर्मेंद्र सिंह को सक्ती रियासत के दिवंगत राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने गोद लिया था।

धर्मेंद्र, राजपरिवार के पूर्व बावर्ची के पुत्र हैं जिन्हें राजा ने उत्तराधिकारी घोषित किया था।

19 अक्टूबर 2021 को उनका राज्याभिषेक भी हुआ था।

लेकिन धर्मेंद्र को राजा बनाए जाने को लेकर राजपरिवार में भारी नाराजगी रही।

राजा सुरेंद्र बहादुर की पत्नी रानी गीता ने धर्मेंद्र को पुत्र मानने से इनकार कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button