ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
क्राइम

धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी कर रहा युवक गिरफ्तार, जामुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात सक्रियता दिखाते हुए एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शीतला तालाब के पास छावनी में चाकू लहराकर आमजन को डरा-धमका रहा था। जामुल पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से अवैध धारदार हथियार चाकू बरामद किया है।

शीतला तालाब छावनी में कर रहा था गुण्डागर्दी

दिनांक 04 अगस्त 2025 को रात्रि में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चाकू लेकर शीतला तालाब छावनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमंत कुमार जोशी पिता स्व. बैशाखु राम जोशी (उम्र 18 वर्ष), निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चौक, सेक्टर 11, खुर्सीपार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध धारदार हथियार (चाकू) जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 656/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

 

पुलिस टीम की सजगता से बड़ी वारदात टली

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक पुनीतराम सूर्यवंशी, आरक्षक राधे यादव, दीपक सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, संतोष कोमा की विशेष भूमिका रही। पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button