ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

नशे में धुत आरोपी ने शिव मंदिर के त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, गिरफ्तार

भिलाई।  दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मंदिर में लगे त्रिशूल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना जामुल अडानी एसीसी चौक  भिलाई के पास स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर की है।

यहां एक चबूतरे पर शिवलिंग के साथ नंदी और शिवजी के त्रिशूल का भी उपयोग किया गया है। आरोपी मुर्तजा अली नाम का एक युवक, जो मोहल्ले का ही निवासी है, ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीते बुधवार रात को जब वे एसीसी चौक की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मुर्तजा चबूतरे पर चढ़ा हुआ था और वह शिवलिंग को पत्थर से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसे देखा गया, वह भागने लगा।

बाद में लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काफी नशे में था। इसके बाद, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाना जाकर इस घटना की शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की।

जैसे ही इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई, वे बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा की और कहा कि बजरंग दल किसी भी धर्म और उनके देवताओं के खिलाफ किसी भी तरह की असहमति बर्दाश्त नहीं करेगा।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हुईं तो आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button