ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

नीली बत्ती लगी प्रायवेट वाहन से उप मुख्यमंत्री के काफिले में खतरनाक ढंग से घुसने का प्रयास, चालक गिरफ्तार

दुर्ग। 10 दिसंबर 2024 को उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के दुर्ग प्रवास के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। थाना उतई क्षेत्र के ग्राम सेलूद में नीली बत्ती लगी एक इनोवा वाहन (क्रमांक CG 07 CJ 9968) ने पायलट वाहन के सामने तेजी और खतरनाक तरीके से घुसने का प्रयास किया। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम दया सिंह राजपूत (उर्फ दयानंद) निवासी तालपुरी, भिलाई बताया। पूछताछ में वाहन पर नीली बत्ती लगाने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पुलिस ने पाया कि यह प्रायवेट वाहन अवैध रूप से नीली बत्ती का उपयोग कर रहा था और वीआईपी काफिले के बीच में चलाने का प्रयास किया। इससे काफिले की सुरक्षा और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।

थाना उतई में अपराध क्रमांक 377/2024 के तहत धारा 281, 125 बीएनएस एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 108, 177, 184 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 11 दिसंबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button