ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
भिलाई

सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल द्वारा सरकारी रोड पर गाड़ी ना पार्किंग हो इसलिए बेरियर लगाया गया

भिलाई। जनहित संघर्ष समिति के जिला संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि स्मृति
नगर के सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल द्वारा सरकारी रोड पर मॉल प्रबंधन
द्वारा सरकारी रोड को इस तरह गाड़ी न रखने के लिए प्रतिबंधित किया जाना
अनुचित है, इसके बैरियर लगाने से पीछे सूर्या विहार के लोगों को और तकलीफ
बढ़ जाएगी लोग फिर भी रोड में गाड़ी खड़े करेंगे और पीछे जाम लगेगा।

श्री गुप्ता ने इसकी शिकायत दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला एवं
भिलाई नगर निगम की आयुक्त राजीव पांडे से की एवं इस तरह रोड पर अतिक्रमण
की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की बैरियर को हटाने की मांग की
श्री गुप्ता ने की। उन्होंने आगे कहा कि मॉल में प्रतिदिन हजारों लोग आते
हैं जो अपने परिजनों को छोड़कर वापस चले जाते हैं या बाहर इंतजार करते
हैं जरूरी नहीं वे अंडरग्राउंड पार्किंग में रहे अंडरग्राउंड पार्किंग
में नेटवर्क नहीं रहता जिससे वह पेड़ के नीचे साइड में खड़े होकर अपने
परिजनों का इंतजार करते हैं और इस पर प्रतिबंध लगाया जाना अनुचित है।

पार्किंग ठेकेदार द्वारा अपने धंधे को बढ़ाने के लिए यहां पर सरकारी रोड
पर अंकुश लगाना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन या पुलिस
प्रशासन अगर इस पर रोक नहीं लगती तो जनहित संघर्ष समिति के कार्यकर्ता
खुद इसे उखाड़ कर फेंक देंगे। इसके पहले भी क्षेत्रीय पार्षद मुकेश
अग्रवाल द्वारा अवैध पार्किंग का विरोध किया गया था, मगर प्रशासन ने
ध्यान नहीं दिया अगर शीघ्र ही निराकरण नहीं किया गया तो इसका जमकर विरोध
किया जाएगा।

मांग करने वाले में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के
जिला संयोजक शारदा गुप्ता पार्षद मुकेश अग्रवाल मदन सेन पारस जंघेल
विनोद मून निशुपांडे हरिशंकर चतुर्वेदी रवि शंकर सिंह बंटी नाहर विनोद
उपाध्याय सुभाष शर्मा जेपी घनघोरकर संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह इंदरजीत
सिगं सीपी सिंह हंसराज पटेल प्रदीप पांडे रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार
देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार हरीशचंद्र भारती शक्ति
सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी
अमोल साहु अनिल सिंह पी नरेश नारायण सोनी सहित प्रमुख कार्यकर्ता हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button