ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
दुर्ग

शपथ के बाद पहली बैठक में महापौर बाघमार ने कहा पार्षदो के सुझाव व जनता के मांग अनुसार करूंगी काम

दुर्ग । नवनिर्वाचित महापौर  अलका बाघमार ने नगर निगम
अपने कक्ष पर आयुक्त सुमित अग्रवाल और अधिकारियों के साथ पहली बैठक लेकर कामकाज शुरू किये।इस पहली बैठक में महापौर ने कहा कि जनता के सुझावों से जनता की सुविधाओं के लिये काम होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तो रेवेन्यू अपने आप जनरेट होगी।

महापौर ने सभी अधिकारियों से कहा वार्डो में जलसंकट को लेकर जलसंकट पर संज्ञान लें महापौर ने बैठक में अधिकारियों को निगम के मूलभूत कार्यो पर विशेष ध्यान देकर फोकस करने के निर्देश दिये। नगर निगम के कार्यो की मूलभूत आवश्यकता शहर में सफाई हो, पेयजल, सडक बत्ती संबंधी कार्यो कोप्राथमिकता देने कहा।

महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर में सफाई और पेयजल के कार्यो को प्राथमिकता में रखकर कार्य करें, नगर निगम के मूलभूत कार्यो पर विषेष ध्यान देकर फोकस करने के निर्देश,प्रतिदिन बाजार क्षेत्रो में रात्रिकालीन में साफ सफाई व्यवस्था बनाये। नागरिको व दुकानदरों द्वारा कचरा फेंकते पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग तत्काल वीडियो बनकर फाइन करेंगे।

60 वार्डो के सुपर वाइजरो को हिदायत सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें, ढिलाई करने वाले सुपर वाइजरो पर कार्रवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, हर्षिका जैन, पार्षद अब्दुल खालिक, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान,राजेन्द्र ढाबाले,इसके केवलानी,धर्मेंद्र मिश्रा, थानसिंग यादव, अनिल सिंह, संजय मिश्रा सहित आदि मौजूद रहें।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा गर्मी में पानी की समस्या नागरिको को न हो,इसके पहले से छुटे हुए वार्डो में पाइप लाइन व्यवस्थित करे,सफाई व्यवस्था पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में बजट की तैयारी यो को लेकर चर्चा भी की गई, नगर निगम के चतुर श्रेणी कर्मचारियों का पहले भुगतान किया जाए। शहर के बड़े एवं छोटे-वार्डों के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button