ब्रेकिंग
वार्ड 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, रायपुर स्टेशन पर जल्द शुरू होगी नई सुविधा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री का तीखा तेवर, शिक्षकों के आंदोलन से लेकर यूट्यूब पत्रकारों क... धमतरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 373 पौवा शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार गरीबों के घर के पैसे में गड़बड़ी का आरोप, पीएम आवास हितग्राहियों ने मांगी जांच अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब
छत्तीसगढ़दुर्ग

वार्ड 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन,

दुर्ग/27 अगस्त। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार द्वारा किया गया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर,पार्षद सविता साहू, सहित विवेकानंद नगर एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही। करीब 46 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन वार्ड क्रमांक 53 में राजू बक्शी के घर के पास रोड निर्माण कार्य 9.95 लाख रुपये की लागत से, विवेकानंद नगर गली क्रमांक 05 में शिव मंदिर से कृष्णा देशमुख के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 8.00 लाख रुपये की लागत से तथा मिनाक्षी नगर में बोरसी चौक से पोटिया कला तक नाला निर्माण कार्य 28.29 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इन तीनों विकास कार्यों की कुल लागत करीब 46.24 लाख रुपये है। महापौर ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं भूमिपूजन के दौरान वार्डवासियों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया। महापौर ने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों से वार्डवासियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सविता साहू, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उपअभियंता करण यादव, प्रणय देवांगन, भरत देवांगन, कृष्ण बेलचंदन, अनिल सोनी सहित बड़ी संख्या में रहवासीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button