ब्रेकिंग
महापौर ने विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश कूटरचित हस्ताक्षर से आम मुख्तारनामा एवं जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर पत्नी के नाम कराई रजिस्ट... सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार पैतृक जमीन हड़पने फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किए दस्तावेज, पत्नी के नाम कराई रजिस्ट्री; तीन आरोपी गिरफ... "वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में निवेश की जांच का दायरा बढ़ा, रायपुर और बिलासपुर के होटल-क्लब रडार पर बैगा पारा में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, लोक कर्म प्रभारी ने किया निरीक्षण, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 7,351 किसानों से 26,231.96 मीट्रिक टन ध... शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए नई एजेंसी को कार्यादेश जारी अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती
छत्तीसगढ़दुर्ग

कूटरचित हस्ताक्षर से आम मुख्तारनामा एवं जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर पत्नी के नाम कराई रजिस्ट्री, धोखाधड़ी के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर से जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने अपने पिता के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर इकरारनामा और बिक्री नामा तैयार कराया तथा जमीन अपनी पत्नी के नाम कराने की कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डुण्डेरा निवासी पन्ना लाल साहू (47 वर्ष) ने 26 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता स्वर्गीय बोधीराम साहू के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम डुण्डेरा में स्थित है। इस जमीन को हड़पने के उद्देश्य से शिवकुमार साहू, उसकी पत्नी सीमा साहू और उनके सहयोगियों द्वारा आपसी मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी शिवकुमार साहू ने अपनी पत्नी सीमा साहू के पक्ष में 24 सितंबर 2022 को फर्जी इकरारनामा तैयार कराया। इसके बाद 18 नवंबर 2022 को प्रार्थी के पिता स्वर्गीय बोधीराम साहू के नाम से कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर बिक्री नामा तैयार किया गया। इन दस्तावेजों के आधार पर पैतृक कृषि भूमि को पत्नी के नाम कराने और हड़पने का प्रयास किया गया।

प्रार्थी ने संबंधित दस्तावेजों में किए गए हस्ताक्षरों की जांच हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से कराई थी। जांच रिपोर्ट में इकरारनामा और बिक्री नामा में दर्ज हस्ताक्षर बोधीराम साहू के नहीं होने की पुष्टि हुई। इसके बाद शिकायत पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 568/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिवकुमार साहू, उसकी पत्नी सीमा साहू और कौशल कुमार साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत 43 पन्नों के दस्तावेजों के अलावा बिक्री नामा का ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट, इकरारनामा का मूल स्टाम्प पेपर, ई-स्टाम्प पेपर और रजिस्ट्री पत्रक की मूल प्रति भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर आपसी मिलीभगत से भूमि स्वामी के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार किए और इन्हीं दस्तावेजों के जरिए पैतृक कृषि भूमि को आरोपी की पत्नी के नाम कराने की कोशिश की।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार साहू और उसकी पत्नी सीमा साहू निवासी राधिका नगर, सुपेला तथा कौशल कुमार साहू निवासी इंदिरा नगर, ग्राम डुण्डेरा शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जमीन की खरीदी-बिक्री, रजिस्ट्री और मुख्तारनामा तैयार कराते समय दस्तावेजों की सत्यता तथा संबंधित पक्षकारों की पहचान की अच्छी तरह जांच करें। जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज या धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button