ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

-कसारिडीह,गुरुघासीदास वार्ड 44 में नाली में डिस्पोजल देखकर सुपर वाइजर पर भड़की-मेयर

दुर्ग। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्र. अंतर्गत वार्ड कसारिडीह गुरुघासीदास वार्ड 44 में महा अभियान नाली साफ-सफाई को लेकर मेयर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा प्रभारी नीलेश अग्रवाल,नरेंद्र बंजारे वार्ड पार्षद मनीष कोठारी,उपअभियंता विनोद मांझी,प्रेरणा दुबे,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज,सुरेश भारती सहित अमला के संग निरीक्षण करने पहुंचे।उन्होने कसारिडीह से लगी हुई|

गुरुघासी दास वार्ड बस्तीयो के गलियों व सडक़ों में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखे। वार्ड क्रमांक 44 क्षेत्र के कसारिडीह चौक में अगल-बगल कुछ दुकानदारों द्वारा नालियों पर अवैध अतिक्रमण कर रखा गया है, जिसके कारण नाली सफाई नहीं हो पा रहा है। जिसे हटाने के निर्देश अधिकारियो को दिये।कसारिडीह, गुरुघासीदास वार्ड में नाली में डिस्पोजल देखकर सुपर वाइजर पर भड़की कहा कही भी नालियों में दोबारा ऐसी नॉबत न आए।

मेयर  बाघमार ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं वार्ड प्रभारी इंजीनियरों से कहा कि अवैध रूप से निगम की जमीन पर बिल्डिंग मटेरियल रख कर मकान निर्माण करने वाले। सहित बिल्डिंग मटेरियल व्यापार करने वाले व्यापारियो का गुमस्ता एवं ट्रेड लाईसेंस निरस्त कर चालानी कार्यवाही की जाएगी।

इसी प्रकार इडब्लू एस कालोनी क्षेत्र में नालियों के उपर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हटाकर स्थल की साफ-सफाई कराने को कहा है।उन्होंने अधिकारी को वार्ड में जाकर उसे नोटिस देकर अवैध कब्जा करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

मेयर ने वार्ड के नागरिकों से सफाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने नाली सफाई, रोड़ सफाई के बारे में जानकारी ली। लोगों ने कहा कि नाली व रोड़ की सफाई होती है, घर-घर कचरा लेने भी स्वच्छता दीदी आती है।

उन्होंने खाली प्लाट में कचरा एवं झिल्ली पन्नी बिखरा देख प्लाट के मालिक को नोटिस देने कहा। साथ ही कचरा एवं झिल्ली पन्नी फेंकने वाले की पहचान कर जुर्माना लगाने निदेशित किया। गुरुघासी दास क्षेत्र में पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो, यूजर को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button