ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अधिवक्ता और न्यायधीशों ने साथ मनाया रंगों का पर्व

दुर्ग | दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ द्वारा गुरुवार शाम को जिला न्यायालय प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रज्ञा पचौरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत भटा गोभी की माला और टोपी पहनाकर किया गया।

इस विशेष आयोजन में अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायधीशों ने भी भागीदारी निभाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी रंगीन बना दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रज्ञा पचौरी ने “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” गीत गाकर तालियां बटोरी, वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित ने “होली आई रे” गीत गाकर महफिल में चार चांद लगा दिए।

अधिवक्ताओं में विकास चौधरी, रविशंकर मानिकपुरी, अनामिका सरकार और अन्य ने शानदार गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को गुदगुदाया।

मुख्य अतिथि प्रज्ञा पचौरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “होली का यह पर्व हमें सारे मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है।”

कार्यक्रम में फैमिली कोर्ट की न्यायाधीश गिरजा देवी मेरावी, संघ की अध्यक्ष नीता जैन, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी होली की शुभकामनाएं दी।

समारोह में संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सहसचिव राकेश कुमार यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजा शंकर सिंह, सलीमुद्दीन कुरैशी, नरेन्द्र सोनी, शैलेश राय, मुरारी प्रसाद देवांगन समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और समस्त न्यायधीश उपस्थित रहे।

समारोह ने होली के पर्व की असल भावना को प्रदर्शित करते हुए एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button