ब्रेकिंग
-प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का...
छत्तीसगढ़

CG Weather Update: 4 दिन तक बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को अपने दायरे में ले लिया है। सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष यह एक दिन की देरी से देशभर में सक्रिय हुआ। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी आशंका है। लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी स्थानीय स्तर पर वर्षा हुई। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|

जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक राज्य में सामान्य से लगभग 18 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिसकी भरपाई आने वाले दिनों की बारिश से होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button