ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक होंगे ‘आरोग्य मंदिर’, 51 लाख लोगों को मिलेगा आयुष्मान भारत कार्ड

नई दिल्ली – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली सरकार से मोहल्ला क्लीनिक की स्थिति के साथ-साथ इस संबंध में रिपोर्ट मांगेगा कि उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला जा सकता है या नहीं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के क्रियान्वयन पर भी विचार करेगा। उन्होंने बताया कि 51 लाख लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए जाने की संभावना है।

अगर मोहल्ला क्लीनिकों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला जाता है, तो उन्हें एबी-पीएमजेएवाई के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

एक सूत्र ने कहा, “सरकार मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर काफी चिंतित है। दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री से मोहल्ला क्लीनिक की स्थिति और उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील किया जा सकता है या नहीं, इस बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी।”

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जनवरी में निजी प्रयोगशालाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक द्वारा फर्जी जांच सुझाए जाने के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

बता दें कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के तहत, सामान्य गैर-संक्रामक बीमारियों (NCDs) जैसे कि सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग सेवा का एक अनिवार्य हिस्सा है। AAP के नेतृत्व वाली रही दिल्ली सरकार और टीएमसी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल ने अभी तक AB-PMJAY योजना को लागू नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button