ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश

प्रयागराज से अयोध्या पहुंचे 15 लाख श्रद्धालु, रामलला के दर्शन में नया रिकॉर्ड

प्रयागराज | प्रयागराज से माघ पूर्णिमा का स्नान कर रातोंरात 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पंहुच गए। अत्यधिक भीड़ को देखकर अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर उतर कर कमान संभाली। अल सुबह से लेकर देर शाम तक रामजन्मभूमि और हनुमान गढ़ी पर श्रद्धालुओं की कतार टूटी नहीं। तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। गुरुवार को छह लाख से अधिक रामभक्तों ने रामलला के दर्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

लता मंगेशकर चौराहे से लेकर निकासी मार्ग तक लगभग तीन किलोमीटर और भक्ति पथ लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र की लोगों की भीड़ के चलते जमीन नही दिखाई पड़ रही थी। इन मार्गो पर भीड़ इस कदर ठसाठस भरी थी कि सभी श्रद्धालु एक दूसरे से लगभग चिपके हुए थे। इसके बावजूद भक्तों पर आस्था का चर्मोत्कर्ष दिखा।

पूरे क्षेत्र में जय श्री राम के नारे का उदघोष सुनाई पड़ता रहा। माताएं दुधमुंहे बच्चों को गोद में लेकर तो पिता दो साल से अधिक बच्चों को कंधे पर बैठाकर दर्शन दीर्घा से आगे बढ़ते रहे।

सभी केवल रामनाम का जप करते दिखे। एसडीएम और मंदिर मजिस्ट्रेट अशोक सैनी ने बताया बुधवार को भी लगभग पांच लाख लोगों ने दर्शन किया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, अब तक की यह सर्वाधिक संख्या होगी।

प्रयागराज से माघ पूर्णिमा का स्नान कर रातोंरात 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पंहुच गए। अत्यधिक भीड़ को देखकर अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर उतर कर कमान संभाली। अल सुबह से लेकर देर शाम तक रामजन्मभूमि और हनुमान गढ़ी पर श्रद्धालुओं की कतार टूटी नहीं। तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। गुरुवार को छह लाख से अधिक रामभक्तों ने रामलला के दर्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

लता मंगेशकर चौराहे से लेकर निकासी मार्ग तक लगभग तीन किलोमीटर और भक्ति पथ लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र की लोगों की भीड़ के चलते जमीन नही दिखाई पड़ रही थी। इन मार्गो पर भीड़ इस कदर ठसाठस भरी थी कि सभी श्रद्धालु एक दूसरे से लगभग चिपके हुए थे। इसके बावजूद भक्तों पर आस्था का चर्मोत्कर्ष दिखा। पूरे क्षेत्र में जय श्री राम के नारे का उदघोष सुनाई पड़ता रहा।

माताएं दुधमुंहे बच्चों को गोद में लेकर तो पिता दो साल से अधिक बच्चों को कंधे पर बैठाकर दर्शन दीर्घा से आगे बढ़ते रहे। सभी केवल रामनाम का जप करते दिखे। एसडीएम और मंदिर मजिस्ट्रेट अशोक सैनी ने बताया बुधवार को भी लगभग पांच लाख लोगों ने दर्शन किया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, अब तक की यह सर्वाधिक संख्या होगी।

रामजन्मभूमि परिसर में आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण के लिए आईजी, एडीजी और सीआरपीएफ के कमांडेंट ने कमान संभाल रखी थी। इसके साथ वे बाहर की भीड़ की संख्या का भी आंकलन करते रहे। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी राजकरण नैय्यर रामपथ पर भीड़ को संभालने में जुटे रहे।

तुलसी उद्यान के पास से ही बीच-बीच में श्रद्धालुओं को रोककर छोड़ा जाता रहा। इससे कहीं भी अफरातफरी की स्थिति नहीं बनने पाई। वह लगातार पुलिस कर्मियों से मोबाइल पर फीडबैक लेते दिखाई पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button