ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के टॉपरों की मुलाकात, आस्था शर्मा ने साझा की सफलता की कहानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में तीसरा रैंक हासिल करने वाली सुश्री आस्था शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज एक आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान आस्था ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए|

कहा कि प्रदेश के मुखिया का स्वभाव भी मुख के समान होना चाहिए, जो सभी अंगों का पालन-पोषण करता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमेशा अभ्यर्थियों की चिंता की और उन्हें प्रोत्साहित किया, जिससे हमें भी बहुत प्रेरणा मिली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आस्था को उनकी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बेटों और बेटियों से जो वादा किया था, उसे हमनें निभाया है और हम हमेशा उनका समर्थन करते रहेंगे।

इस अवसर पर, सुश्री आस्था शर्मा ने परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और उतार-चढ़ाव को साझा करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से सभी अभ्यर्थियों के मन में शंका थी कि क्या पीएससी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए या नहीं, लेकिन इस बार परीक्षा की प्रक्रिया में जिस पारदर्शिता का पालन किया गया, उससे सभी अभ्यर्थियों को हौसला मिला।

आस्था ने मुख्यमंत्री निवास बुलाकर सम्मानित करने और सभी अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित टॉपर्स को अपने निवास पर आमंत्रित किया और उन्हें सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button