ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश

छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां देह व्यापार में लिप्त, पुलिस ने की कार्रवाई

बिहार | बिहार के रोहतास जिले में एक बड़ी छापेमारी के दौरान छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाई गईं। इनमें से तीन लड़कियां दुर्ग जिले की हैं। पुलिस ने सभी लड़कियों को अपने कब्जे में लेकर एक एनजीओ के हवाले कर दिया है।

दुर्ग पुलिस की एक टीम ने रोहतास जिले पहुंचकर इन लड़कियों से मिलकर पूछताछ की। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ कोई देह व्यापार नहीं कराया जा रहा था, बल्कि वे नाचने और गाने का काम करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने उन्हें पैसा कमाने के लालच में बिहार भेजा था।

पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों के माता-पिता ने उन्हें 30 से 50 हजार रुपये में बेच दिया था। शुरुआत में उन्हें ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए लाया गया, लेकिन बाद में उन्हें जबरन गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया। इस काम से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा लड़कियों के माता-पिता को भी भेजा जाता था।

दुर्ग पुलिस की टीम अब इन लड़कियों को दुर्ग वापस लाने के लिए प्रयासरत है और कहा जा रहा है कि वे 13 मार्च की रात तक लड़कियों को दुर्ग पहुंचा लेंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस की कई टीमें रोहतास भेजी गई हैं, जो इन लड़कियों को लेकर वापस लौटेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button