ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
रायपुर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनोवा गाड़ी से दो करोड़ रुपये बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा गाड़ी से लगभग दो करोड़ रुपये की नगदी बरामद की। गाड़ी में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे, जो आमानाका थाने से नागपुर जाने वाली सड़क की ओर बढ़ रहे थे।

संदिग्ध गतिविधियों के चलते प्रशिक्षु आईपीएस सीएसपी अमन झा के नेतृत्व में पुलिस ने गाड़ी को रोका और जांच की। जांच के दौरान गाड़ी में सवार लोगों की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच को और बढ़ाया।

जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी की सीट के नीचे एक चेंबर मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में नोटों का जखीरा रखा हुआ था।

इस भारी मात्रा में नगदी को बरामद करने के बाद पुलिस ने इनोवा गाड़ी में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और इस रकम के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और कहा जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button