ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दिनदहाड़े स्कूटी की डिग्गी से 18 लाख रुपए चोरी – गंजपारा, दुर्ग की सनसनीखेज वारदात CCTV में कैद

दुर्ग। सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे शहर के गंजपारा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कलेक्शन एजेंट की स्कूटी की डिग्गी से 18 लाख रुपये की नकदी अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई। यह पूरी घटना लक्ष्मी ट्रेडर्स के पास घटी, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नमन चंदा नामक कलेक्शन एजेंट, कंपनी की नकद राशि को जमा करने के लिए बैंक गया था। एक बैंक में पैसा जमा करने के बाद, वह दूसरे बैंक की ओर रवाना हुआ। रास्ते में गंजपारा स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स के पास कुछ कार्य हेतु रुका और वहीं अपनी स्कूटी पार्क कर दी।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने स्कूटी की डिग्गी से चुपचाप 18 लाख रुपए निकाल लिए। जब एजेंट वापस लौटा, तो डिग्गी में नकदी नदारद थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी ने तुरंत दुर्ग सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई पाई गई।

एसपी सुखनंदन राठौर ने मीडिया को बताया कि घटना के तुरंत बाद वायरलेस पर अलर्ट मैसेज जारी किया गया और शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है।सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क कर दिया गया है और चोरों की तलाश तेज़ी से जारी है।

पुलिस का मानना है कि यह वारदात किसी सुनियोजित गिरोह द्वारा अंजाम दी गई हो सकती है, और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button