ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई के मंदिरों में चोरी करने वाले सीरियल चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

दुर्ग | भिलाई शहर में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले सीरियल चोर गिरोह को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले अनूपपुर के ज्वेलर्स संचालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, औजार और करीब दो लाख रुपये कीमत का कीमती सामान बरामद किया गया है।

पांच मंदिरों की चोरी का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल पांच मंदिरों को निशाना बनाया था। इनमें फल मंडी पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-5 कांचीकमाछी मंदिर, सुपेला स्थित काली मंदिर, फरीद नगर दुर्गा मंदिर में ताला और दान पेटी चोरी की घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-6 स्थित बालाजी मंदिर में चोरी का प्रयास भी किया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से भिलाई पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई थी।

संदिग्ध गतिविधियों से खुला राज

लगातार चोरियों को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों की सघन निगरानी शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे रहने वाले दो युवक रात के समय बाइक से घूमते हैं और दिनभर घर के अंदर रहते हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम रामचंद राठौर (निवासी गोरसी, अनूपपुर मध्यप्रदेश) और मुकेश जायसवाल (निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना तखतपुर, जिला मुंगेली) बताया।

तलाशी के दौरान उनकी बाइक (होंडा साइन CG-28-L-4683) की डिक्की से एक सब्बल बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने मंदिरों में चोरी की वारदातें कबूल कर लीं।

जेल में हुई थी पहचान

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामचंद राठौर पहले भी बिलासपुर और कोटा क्षेत्र में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं मुकेश जायसवाल दुष्कर्म के एक मामले में बिलासपुर जेल में बंद रह चुका है। जेल में ही दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद रिहा होने पर इन्होंने साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

ज्वेलर्स को बेचा गया चोरी का माल

आरोपियों ने मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के छत्र मुकुट, मुखौटा और अन्य जेवरात अनूपपुर के ज्वेलर्स विकास सोनी को बेचे थे। पुलिस ने विकास सोनी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मंदिरों से चोरी किया गया चांदी का सामान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है, जब्त किया है।

बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त बाइक, सब्बल, मोबाइल, टैबलेट, 6,693 रुपये नकद और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी : 

  • रामचंद राठौर (29 वर्ष) – निवासी गोरसी, अनूपपुर (मध्यप्रदेश), हाल सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे
  • मुकेश जायसवाल (28 वर्ष) – निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना तखतपुर, जिला मुंगेली, हाल सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे
  • विकास सोनी (40 वर्ष) – ज्वेलर्स संचालक, निवासी अमरकंटक रोड, वार्ड क्रमांक 13, अनूपपुर (मध्यप्रदेश)

पुलिस ने संबंधित थानों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button