ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
भिलाई

विधायक रिकेश की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने की अनोखी पहल: वैशाली नगर की 80 छात्राओं को मिली साइकिल

भिलाई। सरस्वती सायकल योजना के तहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शुक्रवार को वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न शासकीय स्कूल में अध्ययनरत बालिकाओं को सायकल वितरण किया। विधायक रिकेश ने इस दौरान आत्मानंद स्कूल फरीद नगर, सुपेला गवर्नमेंट स्कूल, राम नगर मुक्तिधाम और हाउसिंग बोर्ड स्कूल की 80 बालिकाओं को सायकिल दी गई है।  इस कार्यक्रम में स्कूलों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, बच्चियों के पालकगण, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

विधायक रिकेश सेन ने सभी छात्राओं को नवरात्रि के अवसर पर माता अंबे रानी की चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगा, माला पहनाकर उन्हें सायकिल प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो बच्चियां दूरदराज से स्कूल आती जाती हैं, उन्हें सायकिल से स्कूल आने जाने में सहुलियत होती तथा उनका समय और श्रम भी बचेगा।

इसलिए वैशाली नगर कन्या विद्यालय प्रांगण में सभी छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया।इस अवसर विधायक सेन ने बताया कि राज्य शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत जो बच्चियां बीपीएल सूची के नीचे आती हैं और वर्ष 2007-08 सर्वे सूची जिनके पास है उनकी स्कूल में अध्ययनरत बच्चियों को सायकल वितरण हर साल किया जाता है।

वर्तमान में नवरात्रि का पावन अवसर है, जिन बच्चियों को सायकल मिली, वह कहीं न कहीं माता की ही रूप हैं इसलिए सभी बच्चियों को आज टीका लगाकर, माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर और उनको गिफ्ट देकर सायकिल भी प्रदान की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button