ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

-स्पैरो के टैक्स संबंधी शिकायतों शिविर में पहुच रहे है लोग,स्पैरो के टैक्स संबंधी शिकायतोंसमाधान 21 अप्रैल तक,

दुर्ग/ नगर निगम/आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर स्पैरो कंपनी द्वारा टैक्स वसूली के नाम पर करतदाताओ के साथ गडबडी किए जाने के मामले में निगम परिसर टैक्स काउंटर में कार्यवाही के लिए शिविर लगाया गया है।

15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक करदाता पीड़ितों के लिए समाधान शिविर लगाया गया है। शिविर नगर निगम कार्यालय परिसर के टैक्स वसूली कक्ष में लगाया गया है।

उक्त शिविर में निगम के अलावा स्पैरो सॉफ्टेक कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे।इस दौरान कंपनी द्वारा टैक्स वसूली के दौरान जमा कराई गई राशि, जमा कराई गई टैक्स की रसीद लेकर पीड़ित करदाता बड़ी संख्या में पहुच रहें है।

26 पीड़ित करदाताओं की शिकायत,किसी ने फोनपे, तो किसी ने चेक,ऑनलाइन के माध्यम से स्पैरो कम्पनी ने लिया टैक्स,कई करदाताओं के पास रसीद जांच के बाद रिकार्ड में नही।26 करदाताओं से स्पैरो कम्पनी द्वारा टैक्स लेने के बाद भी 176584 रुपये की राशि जांच में पेंडिंग बताया जा रहा।

निगम प्रशासन ने अपने रिकार्ड में स्पैरो कंपनी द्वारा लाखो रूपए की गडबडी किए जाने का उल्लेख किया है।इस मामले की कार्यवाही के लिए करदाताओं से रसीद साथ लेकर शिविर में आने की अपील की है।नगर पालिक निगम द्वारा स्पैरो सॉफ्टेक कंपनी की टैक्स वसूली से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए शिविर लगा हुआ है।इस क्रम में किसी ने रसीद दिखाया तो किसी ने फोनेपे एवं चेक के माध्यम से टैक्स देना बताया।

अधिकांश पीड़ित करदाता रसीद लेकर शिविर में पहुच रहे है रसीद होने के बावजूद रिकार्ड में सो नही हो पा रहा है।

इस दौरान कंपनी द्वारा टैक्स वसूली के दौरान जमा कराई गई राशि, जमा कराई गई टैक्स की रसीद तथा अन्य सभी प्रकार के शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इस तरह के किसी भी शिकायत की स्थिति में करदाता संबंधित दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हो रहे है जिससे शिकायतों का निराकरण किया जा सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button