ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रेकर पर बाइक से गिरने के बाद 12 साल की बच्ची की ट्रेलर से कुचलकर मौत

भिलाई |  शहर में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय पायल पटेल की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम को पुरानी भिलाई-तीन थाना क्षेत्र के डुंडेरा चौक के पास हुआ, जब पायल अपने चाचा सोमलाल पटेल के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, पायल अपने दादा के गांव पगबंदी में आयोजित जवारा पूजा में शामिल होने गई थी। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच वह अपने चाचा के साथ बाइक से घर लौट रही थी। उमदा मोड़ के पास अचानक एक स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली और पायल संतुलन खो बैठी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। दुर्भाग्यवश, पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया।

ट्रेलर चालक मौके से फरार

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा गया, जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों में मातम, कार्रवाई की मांग

मृतिका के दादा संतराम पटेल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अचानक बनाए गए ब्रेकर और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button