ब्रेकिंग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की स... जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना 'घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा' अभियान को दें गति: मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से की पौधरोप... Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक जारी की चेतावनी राज्यसभा से पारित हुआ राष्ट्रीय सम्मान संशोधन विधेयक, 'वंदे मातरम्' के अपमान पर 3 साल तक की सजा का प... CG Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया तेज रफ्तार ट्रक से टकराई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 1,17 एवं 42 तीन वार्डों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

दुर्ग, 11 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निगम क्षेत्र के तीन वार्डों में सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

महापौर ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 पंचशील नगर में सी.सी. सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 42 कसारीडीह, गली नंबर 3 में पक्की सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 17 औद्योगिक नगर में शंभू देवांगन के घर से राजा टेलर के घर तक नाली निर्माण कार्य तथा विभिन्न गलियों में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य एवं पार्षद मनीष साहू,शेखर चन्द्राकर, सुरूचि उमरे,प्रकाश गीते,रंजीता पाटिल,मनीष कोठारी,नीलेश जैन,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले, उपअभियंता उपयन्ति ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।

शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में विकास कार्यों की गति नहीं रुकेगी और आगामी दिनों में भी अनेक निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी।

विकास कार्यों के लिए धनराशि की नहीं होगी कमी : महापौर

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। नागरिकों की आवश्यकताओं और जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप सभी वार्डों में आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को भरोसा दिलाया कि दुर्ग को एक सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में निगम निरंतर कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा राज्य शासन विकास कार्यो के लिए राशि लगातार दे रही है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने उपस्थित नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।उन्होंने नागरिकों से नगर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button