ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

सुराना कालेज परिसर पर चला अभियान, विधायक व आयुक्त ने लिया हाथ मे फावड़ा,अनावश्यक घास को काटकर श्रमदान किया, विद्यार्थियों ने की सफाई

दुर्ग! नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में लगातार स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को सुराना कालेज परिसर की सफाई की गई।विधायक गजेंद्र यादव ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित विधार्थियों के साथ कॉलेज परिसर में हाथ मे फावड़ा लेकर अनावश्यक खास को काटकर मैदान साफ कर श्रमदान कर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया गया है। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि सफाई अभियान का असल उद्देश्य लोगो में सफाई के प्रति जागरूकता लानी है|

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को पूरे देश में अभियान बनाया है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमे अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ रखने सफाई से झिझक नहीं होनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विधायक व आयुक्त ने निगम अमले, विधार्थियों के साथ सुराना कॉलेज परिसर से अनावश्यक झाड़ियों व पालीथिन प्लास्टिक,कचरा इकट्ठा कर कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कुणाल, राहुल मौजूद रहे।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button