ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

शपथ के बाद पहली बैठक में महापौर अलका बाघमार ने कहा – पार्षदो व जनता के सुझावों से उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए काम होगा

दुर्ग  |   नवनिर्वाचित महापौर  अलका बाघमार ने नगर निगम अपने कक्ष पर आयुक्त सुमित अग्रवाल और अधिकारियों के साथ पहली बैठक लेकर कामकाज शुरू किये।इस पहली बैठक में महापौर ने कहा कि जनता के सुझावों से जनता की सुविधाओं के लिये काम होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तो रेवेन्यू अपने आप जनरेट होगी।

महापौर ने सभी अधिकारियों से कहा वार्डो में जलसंकट को लेकर जलसंकट पर संज्ञान लें महापौर ने बैठक में अधिकारियों को निगम के मूलभूत कार्यो पर विषेष ध्यान देकर फोकस करने के निर्देश दिये।नगर निगम के कार्यो की मूलभूत आवश्यकता शहर में सफाई हो, पेयजल, सडक बत्ती संबंधी कार्यो को प्राथमिकता देने कहा।

महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर में सफाई और पेयजल के कार्यो को प्राथमिकता में रखकर कार्य करें, नगर निगम के मूलभूत कार्यो पर विषेष ध्यान देकर फोकस करने के निर्देश,प्रतिदिन बाजार क्षेत्रो में रात्रिकालीन में साफ सफाई व्यवस्था बनाये। नागरिको व दुकानदरों द्वारा कचरा फेंकते पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग तत्काल वीडियो बनकर फाइन करेंगे।

60 वार्डो के सुपर वाइजरो को हिदायत सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें, ढिलाई करने वाले सुपर वाइजरो पर कार्रवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, हर्षिका जैन,पार्षद अब्दुल खालिक,कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गौस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान,राजेन्द्र ढाबाले,इसके केवलानी,धर्मेंद्र मिश्रा,थानसिंग यादव,अनिल सिंह,संजय मिश्रा सहित आदि मौजूद रहें।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा गर्मी में पानी की समस्या नागरिको को न हो,इसके पहले से छुटे हुए वार्डो में पाइप लाइन व्यवस्थित करे,सफाई व्यवस्था पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।बैठक में बजट की तैयारी यो को लेकर चर्चा भी की गई,

नगर निगम के चतुर श्रेणी कर्मचारियों का पहले भुगतान किया जाए।शहर के बड़े एवं छोटे-वार्डों के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। एसएलआरएम सेंटर को प्रतिदिन क्लीन किया जाए,प्रतिबंध पॉलिथीन पर कार्रवाही करने के निर्देश दिए।शहर में प्रतिदिन दो बार दो वार्डों का निरीक्षण किया जाएगा।

वार्डो में समस्याओं का निरीक्षण कर सुधार करें, शहर कर बड़े बिल्डिंग की नियमितीकारण की जांच करें,कर राजस्व में बढ़ोतरी पर चर्चा की गई। शहर भवनो में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button