ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

मछली पकड़ने के दौरान नाले से बरामद हुई 73 MM की 70 गोलियां, जांच में जुटी पुलिस..

रायपुर | रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जब स्थानीय लोगों को मछली पकड़ने के दौरान नाले में 73 MM की लगभग 70 गोलियां मिलीं।यह घटना छोकरा नाला की है, जहां एक व्यक्ति ने मछली पकड़ते समय गोलियां देखीं और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और गोलियों को बरामद किया। पुलिस और साइबर यूनिट ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में गोलियां नाले में कैसे पहुंची। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य संभावित सबूतों की जांच की जा रही है।

फिलहाल, यह सवाल उठ रहा है कि इन गोलियों का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए होना था, और इस घटना के पीछे किसका हाथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button