ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस विभाग के तीन कर्मचारियों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित

दुर्ग। जिला पुलिस दुर्ग अंतर्गत पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालीन सेवाएँ पूर्ण करने वाले तीन कर्मचारियों का दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहकर्मियों एवं अधिकारियों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए विभाग के प्रति उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।

समारोह में सहायक उप निरीक्षक (ASI) झुमुक लाल, प्रधान आरक्षक अशोक सिंह तथा अनुपमा सिंह के दीर्घ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ पुलिस दायित्वों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा बढ़ाई है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ASI झुमुक लाल ने कानून व्यवस्था, विवेचना एवं प्रशासनिक कार्यों में सराहनीय योगदान दिया। वहीं प्रधान आरक्षक अशोक सिंह ने अनुशासन और मैदानी कार्यों में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं। अनुपमा सिंह ने भी अपने दायित्वों का सतत निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन कर विभाग में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर दुर्ग पुलिस ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि उनका अनुभव और अनुशासन समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button