ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
विदेश

ये महिला मर्दों को देती है ‘डेटिंग टिप्स! सिखाती है औरत को क्या चाहिए?

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो किसी अनजान महिला से बातचीत करने में हिचकते हैं| उन्हें हमेशा यह डर सताता है कि पता नहीं वो महिला क्या सोचेगी, कैसे रिएक्ट करेगी| ऐसे लोगों को ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक मॉडल ऑनलाइन डेटिंग क्लास देती है और उन्हें दूसरी महिलाओं के साथ डेट पर जाने में मदद करती है| इतना ही नहीं, इसके बदले में वो अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है| 32 साल की इस महिला का नाम एलिसिया डेविस है| एलिसिया बतलाती हैं कि कई ऐसे मर्द हैं, जिनमें महिलाओं से बातचीत करने की हिम्मत नहीं होती| वे उनमें आत्मविश्वास जगाती हैं साथ ही डेटिंग के बाद रिश्ते में आगे बढ़ने का तरीका भी बतलाती हैं|

बता दें कि एलिसिया ऑस्ट्रेलिया की एडल्ट स्टार हैं, जो ओनलीफैंस (Onlyfans) जैसे प्लेटफॉर्म से हर महीने 5 से 7 लाख रुपए तक की कमाई करती हैं| इस प्लेटफॉर्म पर एलिसिया अपने प्राइवेट फोटो और वीडियोज शेयर करती हैं| लेकिन अब वे अनजान मर्दों को वर्चुअल फॉर्मेट के ज़रिए डेटिंग क्लास भी देने लगी हैं| एलिसिया ने कहा, “इसका मतलब यह है कि मैं अपने इस प्लेटफॉर्म का उपयोग सिर्फ बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए नहीं कर रही हूं, बल्कि कई मर्द अब मुझसे एक-एक करके डेटिंग टिप्स भी ले रहे हैं और बदले में पेमेंट करते हैं| ये पुरुष मुझसे फिजिकल रिलेशन, डेटिंग या सामान्य जीवन से संबंधित किसी भी विषय पर प्रत्यक्ष और व्यक्तिगत सलाह लेते हैं|” एलिसिया ने बताया कि मेरा मेंटरिंग करियर तब शुरू हुआ, जब मैंने ऑस्ट्रेलिया के ब्यूटी एंड द गीक टीवी शो की 2021 की विजेता लैची मैन्सेल को करीब से मेंटर किया|

एलिसिया ने आगे कहा कि 35 साल के लैची जब 34 साल के थे, तभी उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खो दी थी| वो जिन महिलाओं में रोमांटिक रूप से रुचि रखता था, उनसे बात करने में हमेशा डरता था| एलिसिया से कुछ महीनों तक बात करने के बाद लैची की यह झिझक दूर हो गई| अब वह अन्य महिलाओं से बात करते समय आत्मविश्वास से भरा व्यवहार करता है| पूर्व जेल अधिकारी एलिसिया ने कहा, “जब से मैंने लैची मैन्सेल को रियल लाइफ में डेटिंग और अन्य दूसरे एक्सपीरिएंस दिया, तब से अब बहुत से पुरुष मुझसे संपर्क करते हैं और डेटिंग और फिजिकल रिलेशन संबंधी सलाह मांगते हैं, साथ ही महिलाओं से संपर्क करने के तरीके भी पूछते हैं| मैं हमेशा कहती हूं कि मुझे लगता है कि महिलाओं से संपर्क करते समय पुरुषों द्वारा की जाने वाली सबसे आम गलतियों में से एक यह है कि या तो वे बहुत अहंकारी होते हैं या वे बहुत शर्मीले और अजीब होते हैं और बातचीत नहीं कर पाते| पुरुषों को अपना अहंकार छोड़कर ही किसी महिला के पास जाना होगा|”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button