ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन ठगी में म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल, महिला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/कुम्हारी। थाना कुम्हारी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी पर ठगी की रकम को अपने बैंक खाते में प्राप्त कर चेक के माध्यम से आहरण करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी निशा बेहरा निवासी डीएमसी तालाब पार, कुम्हारी ने अपने एसबीआई बैंक खाते को एक फेरीवाले को 10,000 रुपये कमीशन पर उपलब्ध कराया था। आरोपी के खाते में 4.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की रकम जमा की गई, जिसे उसने अपने चेक से निकालकर फेरीवाले को सौंप दिया। इस पूरी प्रक्रिया में उसे 10,000 रुपये का कमीशन मिला।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से उसका बैंक पासबुक, पैन कार्ड और चेक बुक जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य फेरीवाले आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button