ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही – फर्जी पहचान पर जीरो टॉलरेंस

दुर्ग   : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के स्पष्ट निर्देशों के पालन में जिले में होटल, लॉज एवं सार्वजनिक ठहराव स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन एवं नियमित जाँच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17.01.2026 को थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग पुलिस द्वारा होटल न्यू इंडिया के कमरा नंबर 786 में ठहरे व्यक्तियों की पहचान जाँच की गई।

जाँच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा जानबूझकर अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी आधार कार्ड का उपयोग कर होटल में ठहरना पाया गया, जो कि कानूनन गंभीर अपराध है। पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उसका स्वयं का आधार कार्ड नहीं बना है तथा वह अपने पड़ोसी के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर रहा था।

उक्त कृत्य से आरोपी द्वारा धोखाधड़ी, छलपूर्वक पहचान परिवर्तन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसे दुर्ग पुलिस ने तत्परता से विफल किया। मामले में थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी का विवरण :

  • नाम : सुहेल चौधरी
  • पिता : समसू चौधरी
  • उम्र : 20 वर्ष

निवासी : चौकी गंदा नाला, उपरकोट, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)

दुर्ग पुलिस का स्पष्ट संदेश :-

  • होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों में फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • किसी भी व्यक्ति द्वारा दूसरे के पहचान पत्र का उपयोग करना या अपनी पहचान छुपाना गंभीर अपराध है, जिस पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
  • होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अतिथि पंजीकरण एवं पहचान दस्तावेजों की पूरी सतर्कता से जाँच करें, अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • दुर्ग पुलिस कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button