ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
दुर्ग

स्वापक औषधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रभारी सचिव ने ली बैठक

दुर्ग | जिला स्तरीय समिति नारकोटिक्स (NCORD) की बैठक जिले के प्रभारी सचिव  सुब्रत साहू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर  अभिजीत सिंह सहित पुलिस विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग और वन विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

प्रभारी सचिव  सुब्रत साहू ने पुलिस अधीक्षक से 01 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान 19 प्रकरण दर्ज किए गए और विभिन्न मादक पदार्थों, जैसे- गांजा, नशीली दवाइयाँ, हेरोइन, कैपसूल, टेबलेट, और सीरप की बरामदगी हुई है। साथ ही, कोटपा एक्ट के तहत दो स्थानों पर कार्रवाई की गई है।

प्रभारी सचिव ने पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए और मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती की जाए। इसके अलावा, नशा मुक्ति के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश दिया गया। विशेष अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की बात भी की गई।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से स्वापक और मानसिक प्रभावी औषधियों के क्रय विक्रय में अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके बाद संबंधित फर्मों पर कार्रवाई की गई। विभाग ने जानकारी दी कि 1781 फर्मों में से 1690 का निरीक्षण किया गया और 879 औषधि नमूने लिए गए।

साहू ने अधिक फर्मों का निरीक्षण करने और बंद फर्मों का पंजीयन समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रभारी सचिव ने महिलाओं के बीच अल्कोहल के सेवन को लेकर मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए, ताकि इसके कारणों का पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य अधिकारियों को ओएसटी सेंटर, सुपेला में सिफलिस टेसिं्टग की संख्या बढ़ाने के लिए भी आदेश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button