ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस ने चोरी के 502 किलो लोहे के साथ आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ ‘सितारे’ को गिरफ्तार

सुपेला। पुलिस ने चोरी की सम्पत्ति खरीदने और रखने के आरोप में मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 502 किलो लोहे के टुकड़े और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दक्षिण गंगोत्री बी ब्लॉक एरिया में सितारे चोरी का लोहे का समान खरीदकर अपने पास रख रहा है। सूचना मिलते ही एसीसीयू और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कर आरोपी को हिरासत में लिया।

जांच में आरोपी ने चोरी की वस्तुओं का वैध दस्तावेज पेश नहीं किया और न ही संतोषजनक जवाब दिया। पुलिस के सामने आरोपी ने चोरी की संपत्ति रखने की बात स्वीकार की। बरामद सामान और इलेक्ट्रॉनिक तराजू को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1232/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, उनि दिपक चौहान, प्रआर. योगेश चंद्राकर, आर. योगेन्द्र बान्धव और खेमलाल वर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button