ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

छत्तीसगढ़ और रायपुर का गौरव: राजीव शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक सम्मान

रायपुर | छत्तीसगढ़ और रायपुर का गौरव राजीव शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक सम्मान छत्तीसगढ़ और राजधानी के लिए गौरव कि विषय है कि रायपुर के पले-बढ़े राजीव शर्मा को विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चयनित किया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या 25 जनवरी, 2025 पर नई दिल्ली में भारत शासन द्वारा घोषित किए गये गैलेन्ट्री एवार्ड की सूची में बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन के चीफ इंजीनियर श्री राजीव शर्मा को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।

रायपुर के सेंट पाल्स हायर सेकंडरी स्कूल, बैरन बाजार से स्कूली शिक्षा प्राप्त  राजीव शर्मा ने एन आई टी, रायपुर से 1988 में बीई करने के बाद जबलपुर से एम ई करने के बाद इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस के माध्यम से सितम्बर 1992 में बी आर ओ (बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन) की कार्य सेवा प्रारंभ की।

देश के विभिन्न सीमांत हिस्सों में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी सेवाएं देने के बाद वे वर्तमान में असम के डूमडूमा में देश की महत्वपूर्ण सामरिक परियोजना ‘उदयक’ में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। राजीव शर्मा की पत्नि डाक्टर प्रणिता शर्मा वर्तमान में रामकृष्ण केयर हास्पिटल में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button