ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र से 220 किलो तांबा चोरी करते पकड़ा गया पार्षद, CISF ने किया गिरफ्तार

भिलाई नगर |  रिसाली नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू, पिता देवदास, उम्र 37 वर्ष, निवासी शिवपारा बस्ती, रिसाली, को भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के भीतर से 220 किलो तांबा चोरी करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को भट्टी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पार्षद फर्जी गेट पास के सहारे संयंत्र के भीतर प्रवेश कर नैनो कार में तांबा भरकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संयंत्र के मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान CISF के जवानों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से चोरी में प्रयुक्त कार और 220 किलो तांबा बरामद हुआ है।

CSP भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी एवं थाना प्रभारी भट्टी निरीक्षक राजेश साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

परमेश्वर कुमार पिंटू ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर पार्षद पद हासिल किया था। बाद में उसने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया और उसे महापौर द्वारा MIC सदस्य बनाया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद उसने MIC से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

अब जब आरोपी भाजपा पार्षद तांबा चोरी के मामले में पकड़ा गया है, तो राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। भिलाई इस घटना से संसदीय और स्थानीय राजनीति में भूचाल आ सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button