ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
रायपुर

छत्तीसगढ़ में लू का कहर: दुर्ग और बिलासपुर सबसे गर्म, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रायपुर |  छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

गुरुवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में तापमान 43.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।

रायपुर में भी पारा तेजी से चढ़ा और 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, और ट्रैफिक भी कम देखने को मिला।

मौसम विभाग द्वारा लू की चेतावनी जिन जिलों के लिए दी गई है, वे इस प्रकार हैं:
दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और रायगढ़।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।

तीन दिन तक नहीं मिलेगा राहत:
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे लू का असर और बढ़ सकता है।

सावधानी बरतने की अपील:
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button