ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय, 20 अगस्त को होंगे तीन नए मंत्री शपथग्रहण

रायपुर। लंबी राजनीतिक कवायद और मंथन के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। 20 अगस्त बुधवार को राज्यपाल हाउस में तीन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि किन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, लेकिन मीडिया हलकों में कई नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही बिलासपुर के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।

सोमवार को दिनभर राजधानी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट रही। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मंगलवार को ही नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसी बीच बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की, जबकि देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर कई विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट की। इनमें राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साव और गजेंद्र यादव शामिल रहे।

हालांकि देर शाम खबर आई कि सीएम साय के विदेश दौरे के चलते शपथग्रहण की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब बुधवार को राजभवन में समारोह आयोजित किया जाएगा।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है। इसमें सामाजिक और भौगोलिक संतुलन साधने की कोशिशें की जा रही हैं।वहीं अनुसूचित जाति वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना प्रबल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button