ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

अवैध धन अर्जित करने के नियत से मोबाईल पर वाट्सएप के माध्यम से सट्टा खेलने और खिलाने वालो को पकड़ने में मिली सफलता

भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस ने अवैध धन कमाने के लिए मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और नगदी 6,000 रुपये बरामद किए हैं। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल में करीब 35 लाख रुपये का सट्टा खेलने और खिलाने से संबंधित व्हाट्सएप चैट मिले हैं। मामला तब सामने आया जब 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग “कल्याण” और “राजधानी” नामक गेम में अंकों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेल और खिला रहे हैं।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आज़म अहमद, विकास शर्मा, कुलेश्वर साहू और सुरज वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे धनसिंह देवांगन निवासी रूआबांधा भिलाई के साथ मिलकर सट्टा खेलते और खिलाते थे।

आरोपियों के पास से एक कीपैड मोबाइल, तीन एंड्रॉइड मोबाइल और नगदी 6,000 रुपये जब्त किए गए। आरोपियों को 14 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी धनसिंह देवांगन की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button