ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

हाईवे ढाबे में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 72,400 रुपये और पिस्टल बरामद

रायपुर | रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित अटारी रोड के एक हाईवे ढाबे की छत पर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों से 72,400 रुपये नकद, ताश की गड्डी, 5 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 1 चारपहिया वाहन और 1 पिस्टल जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपये आंकी गई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर पुलिस के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई को तेज किया गया है। 7 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को गुप्त सूचना मिली कि अटारी रोड स्थित हाईवे ढाबे की छत पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान निम्नलिखित है:

राजा बघेल (38), निवासी तेलीबांधा सतनामी पारा।

यश संतवानी (18), निवासी भोपाली कॉलोनी, तेलीबांधा।

हरीश चंद्राकर (37), निवासी गली नंबर 7, तेलीबांधा।

शेख फैयाज (33), निवासी कांसीराम नगर, तेलीबांधा।

शुभम चंद्राकर (28), निवासी ग्राम बोरिद, आरंग।

कार्रवाई की धारा

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 4 और भारतीय दंड संहिता की धारा 112 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना आमानाका प्रभारी निरीक्षक सुनील दास, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button