ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

दुर्ग रेंज में 13 सहायक उप निरीक्षकों और अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला, रामगोपाल गर्ग के आदेश से जारी हुआ सूची

भिलाई नगर | दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग रेंज पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार 13 सहायक उप निरीक्षकों, 05 आरक्षकों और 02 प्रधान आरक्षकों का उनके स्वयं के व्यय पर रेंज में तबादला किया है।

इस आदेश के तहत बालोद से 6, बेमेतरा से 5 और दुर्ग से 2 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक सुधारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में यह कदम उठाया गया है, ताकि विभागीय कार्यों में अधिक पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके। इस आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को उनकी नई तैनाती के बारे में सूचित किया गया है, और उन्हें अपने नए स्थान पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button