ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ, बुजुर्गों को मिलेगा तीर्थ स्थलों का भ्रमण

रायपुर | आज छत्तीसगढ़ में एक और मोदी गारंटी पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10:30 बजे इस योजना के तहत पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन में बुजुर्गों को रामेश्वरम और मदुरई जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा पर भेजा जाएगा।

यह योजना पहले भाजपा की रमन सरकार ने शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान इसे रोक दिया गया था। अब भाजपा की साय सरकार ने इस योजना को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि राज्य के अधिक से अधिक बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सके और वे धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकें।

मुख्यमंत्री साय ने इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए एक अहम कदम है, जो उनकी धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा और उन्हें जीवन के सुनहरे पलों को यादगार बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button