ब्रेकिंग
झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली ... जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर,1 अक्टूबर को विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विभि... सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलगांव आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न,कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार; अपचारी बालक निरुद्ध अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त
छत्तीसगढ़बालोद

झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद, 30 सितंबर 2026। थाना बालोद पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम झलमला के पास मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा, कुल 5.760 बल्क लीटर शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 27,560 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 M 1736 से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ग्राम झलमला के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी प्लास्टिक की बोरी से 32 पाव यूनिक देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर और कीमत 2,560 रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में प्रयुक्त Hero Passion Pro मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये है।

पुलिस ने मामले में विनोद कुमार साहू (28) निवासी लाटाबोड़ और प्रमोद कुमार टांडिया (43) निवासी लाटाबोड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 508/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को 29 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button