ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

युवती की खुदकुशी के मामले में बड़ी कार्रवाई, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में युवती के आत्महत्या मामले में आरोपी प्रेमी को कोरबा जिले के कटघोरा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपी ने युवती पर गैर मर्द के सा​थ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया था।

वहीं युवती के घरवालों को भी मैसेज कर युवती अश्लील फोटो और वीडियो के वायरल की धमकी दी थी। इस बात से तनाव में आकर युवती ने चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी कोरबा के थाना कटघोरा के नान बांका के रहने वाला है। आरोपी युवक युवती के रिश्ते में भाई का दोस्त है। वो उसके साथ युवती के घर आया था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। कुछ दिनों बाद युवक-युवती में दोस्ती हुई और दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गई।

दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। इस बात को लेकर घर वाले भी मान गए। दोनों की शादी की बात चल रही थी। इस दौरान अचानक मामला उलट गया। मनमोहन ने युवती पर किसी दूसरे मर्द के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया और शादी से इनकार कर दिया।

मनमोहन यही नहीं रूका। उसने युवती के घरवालों को भी मैसेज किया कि वो अब युवती से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि उसके बाद युवती के कुछ निजी फोटो और अश्लील वीडियो है, जिसे वो वायरल कर देगा। आरोपी के इस बात से युवती काफी परेशान हो गई और 13 फरवरी 2024 को जहर खाकर जान दे दी।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में युवती के आत्महत्या मामले में आरोपी प्रेमी को कोरबा जिले के कटघोरा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपी ने युवती पर गैर मर्द के सा​थ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया था। वहीं युवती के घरवालों को भी मैसेज कर युवती अश्लील फोटो और वीडियो के वायरल की धमकी दी थी। इस बात से तनाव में आकर युवती ने चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी कोरबा के थाना कटघोरा के नान बांका के रहने वाला है। आरोपी युवक युवती के रिश्ते में भाई का दोस्त है। वो उसके साथ युवती के घर आया था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। ​कुछ दिनों बाद युवक-युवती में दोस्ती हुई और दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। इस बात को लेकर घर वाले भी मान गए। और दोनों की शादी की बात चल रही थी। इस दौरान अचानक मामला उलट गया। मनमोहन ने युवती पर किसी दूसरे मर्द के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया और शादी से इनकार कर दिया। मनमोहन यही नहीं रूका। उसने युवती के घरवालों को भी मैसेज किया कि वो अब युवती से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि उसके बाद युवती के कुछ निजी फोटो और अश्लील वीडियो है, जिसे वो वायरल कर देगा। आरोपी के इस बात से युवती काफी परेशान हो गई और 13 फरवरी 2024 को जहर खाकर जान दे दी। इधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी मनमोहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button