ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

महापौर अल्का बाघमार ने जल विभाग के अधिकारियो कि ली समीक्षा बैठक

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के सभी वार्डो में जल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने व तकनीकी संसाधनों में आ रही खराबी की जानकारी लेने महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज अपने चेंबर में जलगृह अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेकर जल विभाग से संबंधित फाइलें पेंडिंग रखने वाले अफसरों की जमकर क्लास लेते हुए

दो टूक शब्दों में कहा कि पानी मनुष्य की पहली आवश्यकता है इसे ध्यान में रखकर इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक सभी मशीनरी सामग्री को नियमित चेक कर खराबी आने से पहले उनका वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखे तथा नियमित मॉनिटरिंग करते रहने निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के अलावा जल गृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन,नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चन्द्राकर,कार्यपालन अभियंता आर के जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में गर्मी के दिनों में हुए जल संकट के बाद अब बारिश के दिनों में भी अनेक वार्डो में बार बार हो रही जल संकट पर महापौर अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कारणों को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान जल विभाग प्रभारी लीना देवांगन की ओर से विभिन्न तकनीकी व मशीनरी सामग्री हेतु प्रशासनिक स्वीकृति के लिए गए फाइलें रुकने तथा समय पर उपकरणों की अनुपलब्धता से हो रही दिक्कतो से अवगत कराया गया जिस पर महापौर अलका बाघमार द्वारा फाइल दबाकर बैठने वाले अधिकारी को समय सीमा के अंदर फाइले निपटाने और इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक मोटर पम्प से लेकर सभी इलेक्ट्रिकल व उपकरण अपडेट रखने के निर्देश देते हुए |

कहा कि प्राकृतिक कारणों को छोड़कर मानवीय दृष्टि से किसी भी हालत में पानी सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए अधिकारी व जिम्मेदार नियमित रूप से सभी उपकरणों का मॉनिटरिंग करे बैठक में महापौर ने  24 एमएलडी प्लांट से संबंधित टंकियों में पर्याप्त पानी नही भरने की मुख्य वजह प्लांट की मोटर पम्प कमजोर होना है इसे ध्यान में रखकर नया मोटर पंप खरीदने एमआईसी से स्वीकृति हो गई है|

जिसे अब राशि स्वीकृति के लिए शासन को तत्काल भेजने के निर्देश दिया साथ ही बिजली आपूर्ति भी सामान्य रखने फिल्टर प्लांट में अतिरिक्त सब स्टेशन के बचे कार्य पूर्ण करने कहा ताकि विद्युत व्यस्था भी वैक्लिप रूप से तैयार रहे उन्होंने अधिकारियो को बड़े लाइनों में हो रहे लिकेजो को भी जल्द सुधारने कहा इसके अलावा कुछ वार्डो में पुरानी व नई पाईप लाईन से सप्लाई की जा रही पानी को चिन्हांकित कर अमृत मिशन के तहत नई पाईप लाईन से पानी आपूर्ति करने कहा बैठक में जलगृह उप अभियंता मोहित विनोद मांझी मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button