ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

बिजली दर और खाद की कमी पर बिफरी कांग्रेस, सभी विधायक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण सत्र का माहौल गरमा गया। किसानों की समस्याओं और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर जमकर विरोध किया। नारेबाजी करते हुए वे आसंदी के सामने पहुंच गए, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी कांग्रेस विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जो गुरुवार को सदन में मौजूद नहीं थे, ने बाहर मीडिया से बातचीत में अपनी ही पार्टी के विधायकों की स्थिति को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से असहमति जताई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “हम उस ट्रंप को खोज रहे हैं जिसने सीजफायर किया था।” यह बयान बुधवार को सदन में हुए घटनाक्रम से जुड़ा था, जिसमें कांग्रेस विधायकों ने बहिष्कार किया था।

सदन में जब खाद की कमी और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई तो भाजपा विधायकों और कांग्रेस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष के सदस्यों ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया।

निलंबन के बाद सदन से बाहर आए कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों की समस्याओं पर चर्चा नहीं करना चाहती। बघेल ने कहा, “निर्णय सामूहिक था। हम सरकार के रवैये से आहत हैं। यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन को असंसदीय बताया और कहा कि इससे राज्य की संसदीय परंपराओं का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने चेताया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button