ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उठाई मांगों की झोली: दुर्ग कलेक्टर को सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र

दुर्ग |  छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ (पंजीयन क्रमांक 5899) ने मंगलवार को जिला कलेक्टर दुर्ग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ की जिला अध्यक्ष गीता बाग के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी 8 प्रमुख मांगों को रखा।

संघ की प्रांतीय अध्यक्ष  पद्मावती साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं वर्षों से समाज के निचले पायदान तक सेवा दे रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि की जाए। साथ ही सेवा समाप्ति पर 10 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की भी मांग की गई है।

मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं:

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए और तब तक प्रतिवर्ष 10% मानदेय वृद्धि दी जाए।
  • पर्यवेक्षक भर्ती तत्काल की जाए और 50% पदोन्नति में आयु सीमा हटाई जाए।
  • पोषण ट्रेकर एप हेतु 5G मोबाइल, नेट खर्च की व्यवस्था की जाए और कार्य के दबाव में मानदेय कटौती न की जाए।
  • सेवा समाप्ति पर कार्यकर्ता-सहायिका को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
  • गंभीर बीमारी की स्थिति में मेडिकल अवकाश के दौरान मानदेय जारी रखा जाए।
  • प्रभार में दी गई सेवाओं पर प्रोत्साहन राशि दी जाए।
  • महिला कोष से कार्यकर्ता-सहायिकाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाए।
  • ईंधन की राशि समय पर दी जाए तथा सभी केन्द्रों में सिलेंडर-चूल्हा मुहैया कराया जाए।

इसके अलावा संघ ने सुपोषण चौपाल और मातृत्व वंदना योजना की राशि नियमित देने, प्रशिक्षण के लिए दी जाने वाली राशि का उपयोग सुनिश्चित करने तथा सम्मान सुविधा प्रणाली बंद करने की मांग भी रखी।

संघ ने आरटीई के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के स्कूल में नामांकन पर भी आपत्ति जताई है, जिससे आंगनबाड़ी में बच्चों की संख्या घट रही है। इस पर ठोस निर्णय लेने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष सुनीता शुक्ला,  रेवती उमरे, कोषाध्यक्ष प्रभा कुवरे, कार्यकारिणी सचिव मोतीझरी चौहान, मीडिया प्रभारी संगीता वापा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-सहायिकाएं मौजूद थीं।

प्रतिलिपि जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त परियोजना अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button